मलाइका अरोड़ा ने तस्वीर शेयर कर बताया मास्क पहनने का सही तरीका, लिखी ये बड़ी बात
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और पसर्नल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है। देश में फैले कोरोना वायरस महामारी के बीच मलाइका ने फैंस को मास्क पहनने का सही तरीका बताया है।
कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में हर जगह मास्क पहनना अनिवार्य है। ऐसे में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को मास्क पहनने का सही तरीका क्या है, इसकी जानकारी दी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा -'प्लीज मास्क जरूर पहनें और इसे सही तरीके से पहनें। खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें।'
मलाइका अरोड़ा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि उन्होंने चार महीने बाद 'इंडियाज बेस्ट डांसर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। डांस पर आधारित सोनी टीवी प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर’ में मलाइका जज की भूमिका में हैं। बड़े पर्दे पर वह आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'पटाखा’ के एक गाने में नजर आई थी।
यह खबर भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: रक्षाबन्धन पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क बसों का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा, जल्द होगा अंतिम फैसला
from Entertainment News https://ift.tt/2X85vkJ
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments