Responsive Ad

कितनी भी अच्छी फिल्म बना लूं, वो बॉक्स ऑफिस के लिए कम पड़ जाती है: अरशद वारसी

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए 24 साल से ज्यादा हो गया है। अरशद वारसी की फिल्म गुड्डू रंगीला के 5 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने एक ट्वीट कर हैरानी जताई है कि ये फिल्म हिट क्यों नहीं हो पाई। वो लिखते हैं- मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि इस एक्शन कॉमेडी फिल्म को वो प्यार क्यों नहीं मिला। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्म करना चाहिए था। ये एक अलग कॉन्सेप्ट था जिसे कमर्शियल स्टाइल में बनाया गया था। फिल्म का क्लाइमेक्स तो आज भी जेहन में ताजा है। 

Arshad Warsi

अब जोगिंदर के इसी ट्वीट पर अरशद वारसी ने अपना दुख व्यक्त किया है। वो जोगिंदर को जवाब देते हुए लिखते हैं- मैं भी बिल्कुल ऐसा ही सोचता हूं। मुझे तो ऐसा लगता है कि मैं कितनी भी अच्छी फिल्म बना लूं, वो बॉक्स ऑफिस के लिए कम पड़ जाती है। सोशल मीडिया पर अरशद वारसी का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। 

Arshad Warsi

एक यूजर ने लिखा, आपकी कॉमिक टाइमिंग सबसे नेचुरल है। क्या आपको सच में लगता है कि बॉक्स ऑफिस मायने रखता है। आपकी अपनी फैन फॉलोइंग है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, अरशद वारसी की परफॉर्मेंस मायने रखती हैं। उनकी नजरों में भी बॉक्स ऑफिस के जरिए सफलता नहीं मापी जा सकती है। ऐसे और भी कई ट्वीट हैं जो ना सिर्फ अरशद वारसी के बयान को गलत बता रहे हैं बल्कि उन्हें इस बात का अहसास करवा रहे हैं कि वो कितने बड़े और बेहतरीन एक्टर हैं। हर कोई उन्हें भरपूर प्यार दे रहा है। 

Arshad Warsi

अरशद वारसी आखरी बार वेब सीरीज असुर में दिखाई दिए। एक्टर का काम सभी को पसंद आया था। सीरीज की कहानी भी सभी के दिल को छू गई थी।  

यह खबर भी पढ़े: फिल्ममेकर हंसल मेहता के निशाने पर आए केआरके, बोले- मुझसे दूर रहना, इसे मेरी चेतावनी ही समझो



from Entertainment News https://ift.tt/2VKhtAo
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments