ग्रैबिएला ने अर्जुन रामपाल की फोटो की शेयर, यूजर ने कहा- आप मेरे दादा की तरह लग रहे हैं, तो गर्लफ्रेंड ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय है। दोनों अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में ग्रैबिएला ने अर्जुन की लेटेस्ट फोटो शेयर की। अर्जुन के इस लुक की कई लोगों ने तारीफ की, लेकिन एक यूजर ने अर्जुन की तुलना अपने दादा से कर दी।

दरअसल, एक यूजर ने कमेंट किया, अर्जुन कितने हैंडसम लगते थे। सॉरी इन बड़े ग्लासेस में और ऐसे उलझे बालों में वे मेरे दादा की तरह लग रहे हैं। यूजर के इस कमेंट का ग्रैबिएला ने जवाब दिया, 'प्लीज मुझे अपने दादा से मिलवाओ।'

बता दें कि कुछ दिन पहले अर्जुन ने अपना शेव करते हुए वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो अब इस दाढ़ी के साथ और नहीं रह सकते हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी एक तस्वीर क्लीन शेव लुक में भी साझा की थी।

अर्जुन को शेव करने में उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला भी मदद करती हैं। वैसे बता दें कि अर्जुन और ग्रैबिएला दोनों एक दूसरे को बहुत सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही दोनों की केमिस्ट्री भी फैन्स को पसंद आती है।

हाल ही में ग्रैबिएला ने अर्जुन का उनके तीनों बच्चों के साथ फोटोशूट किया था। इस फोटो में अर्जुन दोनों बेटी और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं।
यह खबर भी पढ़े: स्वीमिंग पूल में अपनी दोस्त के साथ मस्ती करती दिखी सनी लियोनी, VIDEO हो रहा वायरल
from Entertainment News https://ift.tt/2Cfe4T4
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments