Responsive Ad

सरोज खान के बिना फिल्म मि. इंडिया नहीं बन पाती ऐसी- शेखर कपूर

मुंबई। बॉलीवुड के लिए साल 2020 बहुत ही बुरा साल साबित हो रहा है। कई कलाकारों इरफान खान, ऋषि कपूर, संगीतकार वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत, गीतकार योगेश गौर, फिल्ममेकर बासू चटर्जी, मोहित बघेल, मनमीत ग्रेवाल, सचिन कुमार, दिग्गज अभिनेत्री निम्मी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया। शुक्रवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में उनका निधन हो गया। सरोज खान के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। वहीं फिल्ममेकर शेखर कपूर ने सरोज खान के साथ जुड़ी यादों को शेयर किया है। शेखर कपूर ने सरोज खान के साथ फिल्म  'मि. इंडिया' में काम किया था।

उन्होंने कहा कि सरोज खान ने हिरोइन्स के जनरेश की परिभाषा बदल दी थी। सरोज खान ने ही फिल्म 'मि. इंडिया' का सबसे मशहूर गाना 'हवा हवाई' को कोरियोग्राफ किया था। निर्देशक शेखर कपूर ने अपनी फिल्म 'मि. इंडिया' के सेट पर श्रीदेवी और सरोज खान के डांस रिहर्सल को याद किया। शेखर कपूर ने ट्वीट किया-'उन्होंने हिरोइन्स के जनरेशन को परिभाषित किया। निश्चित तौर पर मि. इंडिया सरोज खान के बिना वैसी फिल्म नहीं बन पाती। आपने उन्हें श्रीदेवी के साथ रिहर्सल करते हुए देखा होगा। वह मंत्रमुग्ध करने वाली थी। और क्या एनर्जी थी! आप पूरी रात शूट कर सकते थे। फिर भी वह मुस्कुराती और लगातार फ्रेश डांस करती थी।'

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने ट्वीट किया-'सरोज खान-सभी कलाकारों और कोरियोग्राफर्स के लिए एक प्रेरणा है। वे सिर्फ मूवमेंट की तुलना में एक्सप्रेशन पर बहुत जोर देती थी। मेरी फिल्मों के गीतों के लिए हमने जो काम किया है, उसे संजोएं। परिवार के प्रति संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, सच्ची हस्ती, गुरु।'

फिल्म 'मि. इंडिया' को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था, जबकि फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर थे। 'मि. इंडिया' में अनिल कपूर, श्रीदेवी और सतीश कौशिक लीड रोल में थे। 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मि. इंडिया' में श्रीदेवी का लोकप्रिय गाना'हवा हवाई' लोगों के जेहन में आज भी ताजा है।

सरोज खान ने सुपरहिट फिल्म 'मि. इंडिया' के गाने 'हवा-हवाई' और 'काटे नहीं कटते ये दिन ये रात' में श्रीदेवी को कोरियोग्राफ किया था। सरोज खान अपने करियर में आठ बार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजी गई थी। इसके अलावा सरोज खान को फिल्म देवदास, श्रृंगारम और जब वी मेट के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। सरोज खान कई रियलिटी शो में जज के तौर पर नजर आई थी।

यह खबर भी पढ़े: आयकर विभाग ने टैक्‍स संबंधी नियमों में किए ये बड़े बदलाव, जानें

यह खबर भी पढ़े: कोरोना योद्धा को सम्‍मान देने के लिए CM केजरीवाल खुद पहुंचे डॉ. असीम गुप्‍ता के घर



from Entertainment News https://ift.tt/3irDa1N
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments