सुपरस्टार प्रभास के साथ काम कर रही दीपिका पादुकोण को 20 करोड़ रुपये देने का दावा, बन जाएगी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और साउथ के सुपरस्टार प्रभास जल्द ही नाग अश्विन की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म को तेलुगु सिनेमा की पॉपुलर फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वैजयंती मूवीज प्रोड्यूस करेगी। यह फिल्म प्रभास की 21वीं फिल्म होगी, इसलिए इसका नाम भी 'प्रभास21' रखा गया है।

वैजयंती मूवीज ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर सोशल मीडिया पर दीपिका और प्रभास के साथ काम करने की घोषणा की है। वैजयंती मूवीज ने दीपिका की एक फोटो शेयर कर ट्वीट किया-'दीपिका पादुकोण, आपका स्वागत है! रोमांचित होकर आप इस अविश्वसनीय साहसिक कार्य का हिस्सा बनें।' साथ ही वैजयंती मूवीज ने दीपिका पादुकोण, प्रभास और नाग अश्विन को टैग किया।
आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए दीपिका को कितनी फीस मिल रही हैं? चलिए जानते है। दरअसल, साउथ के मेकर्स ने दीपिका को फिल्म के लिए कैसे मनाया, इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए ऐक्ट्रेस को 20 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो दीपिका शुरू में इस प्रॉजेक्ट को लेकर इंट्रेस्टेड नहीं थीं। उन्होंने साफ कह दिया था कि वह फिल्म नहीं करना चाहतीं लेकिन मेकर्स चाहते थे कि दीपिका उनकी फिल्म का हिस्सा बनें।

एक सूत्र ने बताया, 'इन दिनों दीपिका इस हिसाब से अपनी फीस डिसाइड करती हैं कि फिल्म के लीड हीरो को कितने पैसे दिए जा रहे हैं। उन्हें लगता है कि अब उन्होंने अपने लिए फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी जगह बना ली है।'

भले ही इस फिल्म में दीपिका की फीस प्रभास की फीस (50 करोड़) के मुकाबले काफी कम हो लेकिन फिर भी 20 करोड़ मिलना उन्हें इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी ऐक्ट्रेसेस में से एक बनाता है। ख़बरों के अनुसार पहले फिल्म में ऐक्ट्रेस का रोल बहुत मजबूत नहीं था लेकिन दीपिका पादुकोण के आने से मेकर्स उनके कैरक्टर पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उसे अहम बना रहे हैं।

फिलहाल, दोनों ही ऐक्टर्स लॉकडाउन के बाद अपने-अपने प्रॉजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद ही वह इस फिल्म को शुरू करेंगे। जहां प्रभास 'राधे श्याम' में नजर आएंगे तो वहीं दीपिका फिल्म '83' में नजर आएंगी। इस फिल्म को कबीर खान ने निर्देशित किया है। फिल्म '83' में दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी है। दीपिका पादुकोण फिल्म '83' में रोमी भाटिया के किरदार में नजर आयेंगी।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
यह खबर भी पढ़े: जसलीन मथारू ने चुन लिया अपना हमसफर, जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड संग करेगी शादी
from Entertainment News https://ift.tt/39lBFhn
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments