Responsive Ad

Wajid के निधन के 4 दिन बाद Sajid ने लिखा भावुक नोट, बताया मौत का असली कारण, गमगीन हुए करीबी और फैंस

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते लगे लॉकडाउन के बीच 29 अप्रैल को इरफान खान की मौत के साथ ही बॉलीवुड पर दुखों पहाड़ टूट पड़ा था। 29 अप्रैल के बाद बॉलीवुड में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 36 दिनों में अब तक करीब 20 से अधिक सेलिब्रिटीज की मौत हो चुकी हैं। वाजिद खान के निधन के 4 दिन बाद उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट जारी किया है। इस पोस्ट में उनके परिवार ने वाजिद की देखभाल करने वाले डॉक्टर्स, स्टाफ मेंबर्स और उनकी सलामति की दुआ करने वाले उनके करीबियों और फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

wajid khan dies due to cardiac arrest

इमोनशनल नोट के बाद गमगीन हुआ माहौल
बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का निधन 1 जून को हुआ था। वे 47 साल के थे। लोग एक बार फिर वाजिद खान के निधन के बाद गमगीन हो गए हैं। क्योंकि उनके परिवार ने उनके निधन के 4 दिन बाद एक इमोशनल नोट जारी किया है। वाजिद के भाई साजिद की फेमस म्यूजिक जोड़ी टूट गई है। वे एक दूसरे का सहारा थे। संगीत की दुनिया में इन भाइयों की जोड़ी ने बड़ा नाम कमाया था। लेकिन साजिद—वाजिद के नाम की यह जोड़ी अब हमेशा हमेशा के लिए टूट गई है। साजिद—वाजिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी जोड़ी रही है। सलमान खान के लिए इस जोड़ी ने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया है।

हमेशा परिवार के दिलों में रहेंगे वाजिद
वाजिद का अचानक यूं इस दुनिया को छोड़ कर चले जाना। उनके पूरे परिवार को सदमे में डाल गया। साजिद अपने भाई वाजिद की मौत को भुला नहीं पा रहे हैं। हाल ही उन्होंने भाई वाजिद खान के लिए इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। यह पोस्ट पूरे परिवार की तरफ से है। इस पोस्ट में लिखा 1 जून को सुबह 12:30 बजे सुराणा सेठिया हॉस्पिटल में कार्डियक अरेस्ट के चलते वाजिद खान का निधन हो गया। वह 47 साल के थे। वे गले के इन्फेक्शन संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे और अपना इलाज करा रहे थे। उन्होंने गत वर्ष किडनी ट्रांसप्लांट कराया था जो सफल रहा था। अंत में लिखा गया कि वाजिद परिवार के दिलों में हमेशा बसे रहेंगे।

 

wajid khan dies due to cardiac arrest

मेरे जन्न्त के रॉकस्टार
बता दें कि हाल ही में साजिद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वाजिद के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए साजिद खान ने भाई के लिए भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, 'मैं इस दुनिया में मम्मी के साथ हूं। तुम उस दुनिया में पापा के साथ। मेरे जन्नत के रॉकस्टार। वाजिद की संगीत के प्रति उनकी दीवानगी इस कदर थी कि वे अस्पताल में रहते हुए भी गाने और संगीत से जुड़े रहें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30hRsv9
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments