Responsive Ad

अर्जुन रामपाल को आई पिता की याद, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

मुंबई। फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल  मीडिया पर अपने पिता की तस्वीर शेयर की है। अर्जुन रामपाल ने अपने पिता को याद करते हुए इंस्टग्राम पर उनकी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की है। साथ ही अर्जुन ने कैप्शन में एक भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा है। 

अर्जुन ने लिखा-' आप हमेशा से एक रॉकस्टार रहे हैं, हमेशा पार्टी की जान। हमेशा अपने समय से आगे। मिस यू पापा, आपके ह्यूमर को मिस कर रहा हूं। मैं जानता हूं आप हमेशा हमारे साथ हैं। 6 साल पहले आप इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। आप हमेशा दिल में रहेंगे। लव यू!'

अर्जुन रामपाल का यह पोस्ट काफी भावुक कर देने वाला है। इससे पहले अर्जुन रामपाल ने अपने अपनी मां को याद करते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा था-'आपको आज और हमेशा याद करता हूं। मैं जानता हूं आप यहां मेरे साथ हो। तो मैं आपको इतना याद क्यों कर रहा हूं। मेरी मां, मेरी हीरो, मेरी रोशनी लव यू मम्मा!' अर्जुन रामपाल के पिता का आज से 6 साल पहले निधन हो गया था,जबकि साल 2018 में उनकी मां का ब्रेस्ट कैंसर की वजह से निधन हो गया था।अर्जुन रामपाल आखिरी बार जेपी दत्ता निर्देशित फिल्म 'पलटन' में नजर आये थे,जबकि उनकी फिल्म 'नास्तिक' रिलीज के लिए तैयार है।

यह खबर भी पढ़े: बिहार: राबड़ी ने राजद विधायकों के साथ पीटी थाली, तेजस्वी बोले- मजदूरों की मौत पर जश्न मना रही है भाजपा



from Entertainment News https://ift.tt/2MFvxpO
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments