अर्जुन कपूर से पहले सुशांत सिंह राजपूत को मिली थी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड, ट्रोलर्स के निशाने पर एक्टर

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। आए दिन सोशल मीडिया पर नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं। हाल ही में लेखक चेतन भगत का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने इस पोस्ट में फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किए जाने की खबर लिखी थी।

अब पोस्ट वायरल होने पर यूजर्स बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को निशाना बना रहे हैं। फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को चेतन भगत की बुक हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी पर बनाया गया था।
So happy to share @itsSSR will play lead in @mohit11481 directed Half Girlfriend. Shooting begins 1Q16. https://t.co/dUHSVZ2FQ5
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) November 7, 2015
चेतन भगत का जो ट्वीट वायरल हो रहा है, उसमें उन्होंने लिखा था, "यह बताते हुए काफी खुशी हो रही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत मोहित सुरी के निर्देशन में बनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में लीड रोल करेंगे। शूटिंग 2016 से शुरू होगी।" चेतन भगत के इसी पोस्ट पर सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स अर्जुन कपूर और बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर निशाना साध रहे हैं।
#ArjunKapoor
— चंचल प्रजापति 💌💯💁 (@Chancha99190184) June 24, 2020
A struggling actor proves his
acting skills to become a top actor.
Star-kid just lose weight.
Eg: pic.twitter.com/McIFNziL17
So it was supposed to be Sushant in Half Girlfriend but finally given to Starkid Arjun Kapoor. On whose direction ? 🤔 https://t.co/ILwymnSeme
— mthn (@Being_Humor) June 23, 2020
Arjun Kapoor did this movie finally because of Nepotism pic.twitter.com/UvkkpQttZ4
— Saffron Aayush (@iDubeyAayush) June 23, 2020
#ArjunKapoor
— Sarcasto (@Sarco69) June 24, 2020
*People after watching Arjun Kapoor's Acting*
People to Bollywood:- pic.twitter.com/BeOeeoDux0
सुशांत के करियर की शुरूआत बैकअप डांसर के रूप में हुई थी और उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस में भी कई बार डांस किया है। वहीं पर उनको सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था लेकिन जी.टी.वी. का शो ‘पवित्र रिश्ता’ उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया।
यह खबर भी पढ़े: मुंबई पुलिस को मिली सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट, ऐसे हुई थी एक्टर की मौत
from Entertainment News https://ift.tt/2VhcM0r
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments