Responsive Ad

75 दिन बाद मां से मिले अनुपम खेर, बोले- लबों पे कभी उसके बद्दुआ नहीं होती और मां ही तो है, जो कभी खफा नहीं होती

नई दिल्ली। लॉकडाउन में अभिनेता अनुपम खेर अपने परिवार से जुड़े हुए हैं। वह मां दुलारी के वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अनुपम की मां दुलारी खेर के जन्मदिन पर उन्होंने अपनी मां को सोशल मीडिया पर एक विशेष पोस्ट के माध्यम से बधाई दी। अनुपम ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा-'हैप्पी बर्थडे मॉम।' वीडियो में दुलारी खेर केक काटने से पहले घर पर बने मीठे भात की पूजा करती दिख रही हैं और इस दौरान अनुपम और राजू खेर मंत्रोच्चार कर रहे हैं। उसके बाद परिवार के सभी सदस्य 'हैपी बर्थडे सॉन्ग' गा रहे हैं। फिर दुलारी खेर सबके माथे पर तिलक लगाती हैं। केक पर 'हैपी बर्थडे माता' और 'दुलारी रॉक्स' लिखा है। इसके बाद उनकी मां केक काटती हैं। 

anupam kher

वीडियो में अनुपम कह रहे हैं कि वे 75 दिनों बाद अपनी मां से मिले हैं। अनुपम खेर के दोस्त अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता ने उनकी मां के लिए केक भेजवाया है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर भी भाई राजू और मां के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा-'लबों पे कभी उसके बद्दुआ नहीं होती। एक मां ही तो है, जो कभी खफा नहीं होती है। जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं बिट्टू और राजू की मां। आज हम जो कुछ भी है आपके प्यार और दुआओं की वजह से हैं। हैप्पी बर्थ मॉम। साथ ही हैशटैग दुलारीरॉक्स लगाया।

अनुपम खेर टीवी सीरीज 'न्यू एम्स्टर्डम' के लिए काफी समय से न्यूयॉर्क में थे। कोरोना वायरस की वजह से वह भारत वापस लौटे थे। यहां आने के बाद अनुपम ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। वह इन दिनों मुंबई में हैं और अपनी मां के जन्मदिन पर 75 दिन बाद परिवार वालों से मिले हैं। हाल में अनुपम खेर ने इंडस्ट्री में 36 साल पूरे किए हैं। अनुपम ने 3 जून को अपना खुद का डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके जरिए उनका उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मकता फैलाना है। 

65 वर्षीय अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा था-'3 जून, 1981 को मैं लाखों सपने लेकर मुंबई शहर आया था। 39 साल बाद मैं गर्व से कह सकता हूं कि भगवान और लोग दयालु हैं। आज मैं एक और ड्रीम प्रोजेक्ट लॉन्च कर रहा हूं, मेरी वेबसाइट दअनुपमखेरडॉटकाम है। इसे देखें, मुझे आपके आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।' 28 साल की उम्र में अनुपम खेर ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड में की थी। अनुपम खेर की पहली फिल्म 'सारांश' 25 मई, 1984 को रिलीज हुई थी। अभिनेता अनुपम खेर अपने करियर में 500 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।

यह खबर भी पढ़े: लॉकडाउन में सुनील ग्रोवर कैसे कर रहे हैं वर्क फ्रॉम होम, VIDEO देख छूट जाएगी आपकी हंसी



from Entertainment News https://ift.tt/3dEF3VV
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments