Responsive Ad

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी के इस गायक के खिलाफ थाने में की शिकायत, बोलीं- शूटिंग के सेट पर मारपीट व गालीगलौज...

नई दिल्ली। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह आखरी बार फिल्म ‘लैला मजनू’ में नजर आई। साईं दीप फिल्म्स के बैनर तले भोजपुरी फिल्म 'लैला मजनू' 07 फरवरी को रिलीज हुई। राजकुमार आर पांडेय निर्मित फिल्म में अक्षरा सिंह और प्रदीप पांडेय चिंटू ने मुख्य भूमिका निभायी है। इसके अलावा अक्षरा का अब एक सुपरहिट सांग “कॉल करें क्‍या” इन दिनों काफी धूम मचा रहा है। 

Akshara Singh

अब खबर हैं कि अक्षरा सिंह ने सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक रितेश पांडेय के खिलाफ शिकायत की। आरोप लगाया है कि रितेश ने उनके साथ अभद्रता की। मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर में अक्षरा सिंह का स्टूडियो है। शिकायत में कहा है कि शनिवार को शूटिंग के दौरान रितेश पांडेय वहां मौजूद थे। शूटिंग के दौरान ही अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट व गालीगलौज की। जान से मारने की धमकी दी। मामला थाने पहुंचने पर एसएसपी के संज्ञान में आया। 

Akshara Singh

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांचकर शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया। सारनाथ थाने में आकर रितेश को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। भोजपुरी सिनेमा के राइजिंग सुपरस्टार कहे जाने वाले रितेश पांडेय और अक्षरा सिंह कई सालों से साथ साथ काम कर रहे हैं। दोनों का भोजपुरी गाना हाय रे झुलनिया खूब चमका था। बिहार के रोहतास के मूल निवासी रितेश को अपने गाने करुआ तेल से प्रसिद्धि मिली। 

Akshara Singh

बता दें कि अक्षरा सिंह अभी तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आज अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी नाम है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का फैन फ्लोइंग जबरदस्त है। मोनालिसा, संभावना सेठ और आम्रपाली दुबे के बाद अगर किसी का नाम आता है तो वह हैं अक्षरा सिंह। 

यह खबर भी पढ़े: SBI ने बदला BANK खुलने का समय, यहां करें चेक अपनी ब्रांच की टाइमिंग



from Entertainment News https://ift.tt/3eeXIHY
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments