ऋचा चड्डा की पहली फोटोशूट की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस ऋचा चड्डा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर ऋचा चड्डा की पहले फोटोशूट की है, जिसे ऋचा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।

इस तस्वीर में ऋचा पिंक कलर का पोलका डॉटिड वन पीस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दो चोटी बनाई हुई है। ऋचा ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-'पहला फोलियो!'

ऋचा इस तस्वीर में बहुत क्यूट लग रही हैं। सोशल मीडिया पर ऋचा की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। ऋचा ने साल 2008 में फिल्म 'ओय लकी लकी ओय' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में छोटी भूमिका होने के बावजूद ऋचा सबका ध्यान अपनी और आकर्षित करने में सफल रही। इसके बाद वह कई फिल्मों में अभिनय करती नजर आई।

ऋचा की प्रमुख फिल्मों में गैंग्स ऑफ वासेपुर, फुकरे, गोलियों की रासलीला रामलीला, सेक्शन 375, पंगा आदि शामिल हैं। ऋचा चड्डा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन फ्लोइंग की संख्या लाखों में हैं।
यह खबर भी पढ़े: Corona virus/ बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने बहन के लिए बुक किया मुंबई-दिल्ली की पूरी फ्लाइट
from Entertainment News https://ift.tt/2zIVORa
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments