Responsive Ad

बॉलीवुड की इन हिट जोड़ीयों की प्रेम कहानी का अंत रहा अधूरा, जानिए इनके ब्रेकअप के किस्से

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों की तरह ज्यादातर बॉलीवुड हस्तियों की जिंदगी भी फिल्मी सी लगती है। बॉलीवुड में कई ऐसे कपल है, जिनकी प्रेम कहानियों ने एक सुखद मोड़ लिया तो कुछ का ब्रेकअप हो गया। आइये जानते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसी जोड़ी के बारे में जिनकी प्रेम कहानी का अंत अधूरा रहा।

bolywood

ऋतिक रोशन-कंगना रनौत 
ऋतिक और कंगना का ब्रेकअप अब तक से सबसे चर्चित और विवादित ब्रेकअप में से एक है। जो अदालत तक पहुंच गया था। कंगना और ऋतिक ने पहली बार फिल्म 'काइट्स' में काम किया। इस दौरान शादीशुदा ऋतिक कंगना के प्यार में पड़ गए। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन जल्द ही इस रिश्ते में कड़वाहट आने लगी। कंगना ने ऋतिक पर उन्हें प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया था, वहीं ऋतिक रोशन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और उल्टा उन्होंने कंगना पर उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर मानहानि तक केस दर्ज करवा दिया था। कंगना और उनकी बहन रंगोली ने पूरे रोशन परिवार को इस जंग में घसीट लिया था। तकरीबन दो साल तक यह मुद्दा सुर्खियों में छाया रहा था। ऋतिक और सुजैन के तलाक की वजह भी कंगना को ही माना जाता है।

bolywood

ऐश्वर्या राय-सलमान खान
साल 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान करीब आए थे, लेकिन दो साल बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आने लगे। साल 2002 में मीडिया के सामने ऐश्वर्या ने सलमान पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनमे साथ मारपीट की है। साल 2003 के आते-आते दोनों के रिश्ते में कभी खत्म ना होने वाली कड़वाहट आ गई और इस खूबसूरत रिश्ते का अंत हो गया।

bolywood

दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी भी चर्चा में रही है। फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आये। दीपिका ने रणबीर कपूर के नाम का आरके टैटू भी अपनी गर्दन पर बनवाया था। लेकिन कहा जाता है कि कुछ समय बाद ही रणबीर दीपिका को छोड़ कटरीना कैफ की ओर आकर्षित हो गए। जिसके बाद रणबीर कपूर और दीपिका की प्रेम कहानी भी अधूरी रह गई। 

bolywood

शाहिद कपूर-करीना कपूर 
शाहिद कपूर और करीना कपूर ने पहली बार फिल्म 'फिदा' में साथ काम किया था। शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया, लेकिन साल 2006 आई फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग खत्म होते-होते इस रिश्ते का भी अंत हो गया। कहा जाता है कि इसका कारण करीना का सैफ अली खान की तरफ और शाहिद का अमृता राव की तरफ आकर्षित होना था, जिसके वजह से दोनों का रिश्ता अधूरा रह गया।   

यह खबर भी पढ़े: ऋचा चड्डा की पहली फोटोशूट की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल



from Entertainment News https://ift.tt/2MdZNrC
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments