Responsive Ad

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद, अब फिल्ममेकर संजय गुप्‍ता ने एक्टर से मांगे राइट्स

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का लॉकडाउन में एक अलग ही अवतार देखने को मिला है। सोनू सूद इन दिनों रियल लाइफ हीरो बन गए हैं। अभिनेता सोनू सूद अपने नेक काम के चलते खबरों में हैं। इन दिनों वह प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए 'मसीहा' बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक हजारों मजदूरों को घर भेजा है। कोई सोनू के लिए कविता लिख रहा है तो कोई उन्हें भगवान का दर्जा दे रहा है। वहीं अब एक मजदूर उनकी मूर्ति बनवाना चाहता हैं। हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद की नेकदिली से खुश होकर पीएमओ को टैग करते हुए सोनू सूद के लिए भारत रत्न की डिमांड की है। 

Sonu Sood

इसी बीच अब फिल्ममेकर संजय गुप्‍ता अभिनेता सोनू सूद पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने सोनू से फिल्म के लिए राइट्स मांगे हैं। संजय फिल्म में अक्षय कुमार को मुख्य भूमिका में लेना चाहते हैं। संजय गुप्ता ने ट्विटर पर सोनू सूद से हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। मेसेज में संजय ने लिखा है-'भाई, अगली फिल्म में अक्षय कुमार सोनू सूद की भूमिका निभाने जा रहे हैं। क्या मुझे इसका राइट्स मिल सकता हैं? जिस पर रिप्लाई करते हुए सोनू सूद ने आंखें बंद करने वाली और हंसी वाली इमोजी शेयर की है।'

पिछले कुछ दिनों से सोनू सूद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोगों ने उन्हें 'प्रवासी मजदूरों का मसीहा' का टाइटल भी दे दिया है। लॉकडाउन के चलते पैदल अपने घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर भेजने का बीड़ा सोनू सूद ने उठाया है। वह अपनी दोस्त नीति गोयल के साथ मिलकर 'घर भेजो' मुहिम चला रहे हैं। वो लगातार लोगों को अपने खर्चे पर घर पहुंचा रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोनू के इस काम की तारीफ की है।

Sonu Sood

हाल में केंद्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने सोनू सूद की तारीफ की है। स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया था-'मुझे आपके बारे में पिछले दो दशक से प्रोफेशनली जानने का सौभाग्य मिला है। अब सोनू सूद एक अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन इस मुश्किल समय में जो आपने दयालुता दिखाई है उस पर मुझे गर्व है। शुक्रिया जरूरतमंदों की मदद करने के लिए।' सोनू ने अभी तक 12,000 से ज्यादा प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया है।

यह खबर भी पढ़े: Oppo Reno 4 में मिलेगा सबसे फास्ट चार्जिंग टेक, 6.5 इंच की पंच-होल डिस्प्ले और 4000mAh की लंबी बैटरी



from Entertainment News https://ift.tt/2Ac4oIb
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments