इरफान खान का VIDEO संदेश आपको भावुक कर देगा, मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी
मुंबई। इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आज 54 साल की उम्र में निधन हो गया। फैंस के लिए उनका आखिरी संदेश आपको भावुक कर देगा। निर्माताओं ने इरफान खान के संदेश उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के प्रमोशन के लिए बनाया था। तबीयत ठीक नहीं रहने की वजह से इरफान ने 'अंग्रेजी मीडियम' का प्रमोशन नहीं किया था। हालांकि ट्रेलर रिलीज के साथ ही उन्होंने अपने फैंस के लिए एक वीडियो में संदेश दिया था, जो बेहद इमोशनल था। इरफान का दिल को छू लेने वाला संदेश 'अंग्रेजी मीडियम' के ट्रेलर के समय आया था।
इस संदेश को सुनकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। अभिनेता इरफान खान लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के इलाज के बाद पिछले साल भारत लौटे थे। इरफान खान ने सोशल मीडिया पर 12 फरवरी को अपने संदेश को साझा किया था। उन्होंने लिखा था कि जैसा कि हम 'अंग्रेजी मीडियम' को जारी करने के लिए यात्रा कर रहे हैं, यहां आप सभी के लिए एक छोटा सा नोट है।
As we embark on the journey to release #AngreziMedium, here’s a small note for you allhttps://t.co/Sr0Pp1x3dv #AngreziMedium trailer out tomorrow!
— Irrfan (@irrfank) February 12, 2020
वीडियो संदेश में इरफान खान कहते हैं-'हैलो, भाइयों और बहनों! नमस्कार! मैं इरफान। मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। खैर, ये फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' मेरे लिए बहुत खास है। सच, यकीन मानिए, मेरी दिली ख्वाहिश थी की इस फिल्म को उतना ही प्यार से प्रमोट करूं जितना प्यार से हम लोगों ने बनाया है। लेकिन मेरे शरीर के अंदर कुछ अनचाहे मेहमान बैठे हुए हैं उनसे वार्तालाप चल रहा है। देखते हैं किस करवट ऊंट बैठा है। जैसा भी होगा, आपको इतला कर दिया जाएगा। कहावत है 'जब जिंदगी आपको नींबू देती है तो आप नींबू पानी बनाते हो।' बोलने में अच्छा लगता है, लेकिन सच में जब जिंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती है न तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन आपके पास और च्वाइस भी क्या है पॉजिटिव रहने के अलावा? इन हालात में नींबू की शिकंजी बना पाते हैं की नहीं, ये आप पर है। पर हम सबने ने इस फिल्म को उसी पॉजिटिविटी से साथ बनाया है। पर मुझे उम्मीद है कि ये फिल्म आपको सिखाएंगी, हंसाएंगी, रुलाएंगी फिर हंसाएंगी शायद!'
इरफान खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान इरफान खान ने अस्पताल में अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे समय तक न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से लड़ रहे इरफान साल 2019 में लंदन में इलाज करवा कर भारत लौटे थे।
यह खबर भी पढ़े: कानपुर में पुलिस और पत्रकार के बाद डाक्टरों तक पहुंचा कोरोना, अस्पताल में मची खलबली
यह खबर भी पढ़े: CM सिटी में लॉकडाउन के बीच खुला मिला स्कूल, छापे के बाद सील
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/2KJtz6C
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments