Responsive Ad

रामायण के क्लाइमेक्स को देख भड़के लोग, अब CEO ने दी सफाई

नई दिल्ली । दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो रामायण को 33 सालों बाद भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लेकिन हाल ही में शो के आखिर में एपिसोड को लेकर कई लोग भड़क गए। लोगों ने आरोप लगाया कि राम और रावण के बीच हुए युद्ध के दौरान कई सीन्स को एडिट कर दिया गया। अब इस मामले पर दूरदर्शन की तरफ से सफाई आई है।

 ??????

ट्विटर पर एक यूजर ने प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर को टैग करते हुए पूछा कि भरत कैकई मिलन, अहिरावण वध, मुकुट समारोह की तैयारी, अयोध्या के निवासियों द्वारा राम का स्वागत करना...ये सभी सीन डीडी ने काट दिए और ये वास्तव में रामानंद सागर रामायण के हैं।

 ??????

एक यूजर ने लिखा कि मेकर्स ने राम-रावण के बीच फिल्माए गए जंग के कई अल्टीमेट सीन्स को एडिट किया। लोगों को ऐसा करने की वजह समझ नहीं आ रही है। 

 ??????

एक यूजर ने लिखा- डीडी नेशनल ने रामायण के कई सारे सीन्स काटे, एक सीन में राम-लक्ष्ण को पाताललोक में अहिरावण ने किडनैप कर लिया था। ये सीन नहीं दिखाया गया। हनुमान का बेटा मकरद्वज भी नहीं दिखाया। 

 ??????

वहीं एक और यूजर ने पूछा, 'रामानंद सागर की रामायण के 78 एपिसोड थे। 28 मार्च की रात से डीडी पर प्रतिदिन सुबह और रात में दो एपिसोड प्रसारित हुए और 18 मार्च तक सभी खत्म भी हो गए। ऐसा लग रहा है कि बहुत बड़े स्तर इसे एडिट किया गया।'

ramayan

इस सवाल पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने जवाब देते हुए लिखा, 'हमारे महाकाव्यों की सुंदरता कई कहानियां, पक्ष-कहानियां और व्याख्याएं हैं। हर बारीकियों को संभवतः एक टेलीविजन स्क्रिप्ट में नहीं बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना शायद भविष्य के आने वाले कार्यक्रमों के लिए दरवाजा खुला छोड़ देता है। उन्होंने आगे लिखा, 'कोई भी सीन कट नहीं किया गया है। ये सभी सीन्स ओरिजनल 'रामायण' का हिस्सा नहीं थे।'

ramayan

शशि शेखर ने लिखा, 'हर दिन 4 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। दो एपिसोड को एक स्लॉट में मिलाकर दिखाया गया था।' बता दें कि रामायण में आधे-आधे घंटे के दो एपिसोड को मिलाकर एक घंटे का दिखाया जा रहा था। फिलहाल अब दूरदर्शन पर उत्तर रामायण का प्रसारण शुरू हो गया है।

यह खबर भी पढ़े:अनुषा दांडेकर से ब्रेकअप पर करण कुंद्रा ने की खुलकर बात, कहा- लॉकडाउन के अनाउंसमेंट से पहले...



from Entertainment News https://ift.tt/3bBMOuE
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments