मुगल-ए-आजम की अनारकली बनी सोनम कपूर, बोली-प्यार किया तो डरना क्या
नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हमेशा अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने प्रशंसकों के साथ शानदार और दिलचस्प तस्वीर के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अनारकली के रूप में एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसमें वह फिल्म 'मुगल-ए-आजम' से दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला के आइकॉनिक पोज में नजर आ रही है। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-'प्यार किया तो डरना क्या।'
लॉकडाउन के चलते सोनम कपूर इन दिनों दिल्ली में हैं। वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ समय बिता रही हैं। सोनम कपूर की यह तस्वीर एक फोटो शूट से है, जो उन्होंने कुछ दिन पहले एक पत्रिका के लिए शूट किया था। इस पोस्ट को बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ-साथ उनके प्रशंसकों से भी बहुत प्यार मिला। एक घंटे के भीतर ही पोस्ट को 92,000 से अधिक लाइक मिल चुके हैं।
दिलचस्प बात यह है कि सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने हैलोवीन के लिए नवंबर, 2019 में सलीम और अनारकली के रूप में कपड़े पहने थे। तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम ने लिखा था कि-'प्यार किया तो डरना क्या... ।' लॉकडाउन के दौरान सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।
लॉकडाउन के बीच वह सोशल मीडिया पर रोजाना पोस्ट शेयर कर रही हैं। हाल में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एप्रन पहने फोन पर बात कर रही थीं। यह वीडियो उनके आनंद आहूजा द्वारा बनाया गया था। लॉकडाउन में वह घर में खाना बनाकर तो कभी किताबें पढ़कर अपना टाइम पास कर रही है। सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में दलकीर सलमान के साथ देखा गया था।
यह खबर भी पढ़े:VIDEO: जया भट्टाचार्य ने मुंडवा लिया अपना सिर, कैंसर मरीजों के विग के लिए देगी अपने बाल
from Entertainment News https://ift.tt/2RWl3W8
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments