टॉपलैस फोटोशूट करवाकर रातों-रात स्टार बनी ममता कुलकर्णी, ड्रग तस्करी ने बर्बाद कर दिया करियर

नई दिल्ली । 90 दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का आज 48वां जन्मदिन है। इनका जन्म 20 अप्रैल 1972 को एक मराठी परिवार में हुआ था। अपने बोल्ड और बिंदास तेवर से बॉलीवुड में तेजी से पहचान बनाने वाली एक मात्र एक्ट्रेस मंमता ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म तिरंगा से की। इस फिल्म में इनका काफी छोटा रोल था। इसके बाद ममता ने फिल्म मेरा दिल तेरे लिए में काम किया, लेकिन अपनी पहचान नहीं बना सकी।

इसके बाद साल 1993 में अभिनेता सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘आशिक आवारा’ में नजर आई। फिल्म में इनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। फिर ममता ने कई फिल्मों में काम किया। ‘करण अर्जुन’, ‘बाजी', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'नसीब', 'किस्मत', 'चाइना गेट', 'आहंकार' और घातक में ममता कुलकर्णी का आइटम सांग आज भी काफी पॉपुलर है।

आपको बता दें कि साल 1992 में ममता ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। उन्होंने स्टारडस्ट मैग्जीन के लिए टॉपलैस फोटोशूट करवाया था। फिर 1993 में जब यह मैग्जीन मार्केट में आई तो लोग इसको खरीदने के लिए टूट पड़े। हालात ऐसे बन गए कि कुछ ही दिनों में मैगजीन की सारी कॉपिया बिक गई। इस फोटो शूट से ममता रातोंरात स्टार बन गईं थी।

इसके बाद उनका नाम अंडरवर्ड से जुड़ने लगा। फिर खबरें आई कि ममता ने विक्की से शादी कर ली। शुरुआत में ममता के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंधों की खबरें थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका नाम ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी यानि कि विक्की के साथ जुड़ गया। उनके साथ वे दुबई और केन्या में रह रही थीं।

ममता ने एक चैनल पर कबूला था कि उन्होंने विकी से शादी नहीं की और वे विकी से जेल में मिलने गईं थीं। ममता ने इसी इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सोचा था कि वह कैसे भी उन्हें जेल से बाहर निकालकर रहेंगी। विक्की जेल से बाहर भी आए, लेकिन ममता भारत नहीं लौट पाईं।

साल 2013 में ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर और पोस्ट डालकर सबको हैरान कर दिया था जिसके मुताबिक वो साध्वी बन गई थीं। ममता ने अध्यात्म पर एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम है – ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन’. उन्होंने एक चैनल से इंटरव्यू में कहा कि मैं बॉलीवुड को छोड़कर ध्यान में लग गई और मैंने ईश्वर में ध्यान लगा लिया। उसके बाद उनका मन ही नहीं किया कि ग्लैमर की दुनिया में लौटूं।

यह खबर भी पढ़े:अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, 20 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर को छोड़कर देशभर में मिलेगी थोड़ी छूट
from Entertainment News https://ift.tt/2Kmqg56
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments