Responsive Ad

लॉकडाउन में साड़ी और मंगलसूत्र पहने दिखी उर्वशी रौतेला, यूजर ने पूछा- आज पूरे कपड़ों में कैसे

नई दिल्ली । देश में एक बार फिर 19 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। ऐसे में आम जनता के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में कैद है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह साड़ी में नजर आ रही है। 

उर्वशी रौतेला

इस तस्वीर को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर की है। इस फोटो में वह मंगलसूत्र भी पहने दिखीं। यह तस्वीर लोगों को काफी पसंद आ रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मोहब्बत में बस नहीं चलता।' उर्वशी की इस फोटो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। 

उर्वशी रौतेला

एक यूजर ने पूछा- किसी से शादी कर ली है क्या आपने, वैसे साड़ी ज्यादा सूट कर रहा है तुमपर। एक ने लिखा- आज चांद कहां से निकला है। एक यूजर ने कमेंट किया- क्या हुआ सिस्टर आज पूरे कपड़ों में कैसे।

उर्वशी रौतेला

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी फिल्म निर्माता श्रेयांश महेंद्र धारीवाल की फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में नजर आएगी। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'वर्जिन भानुप्रिया' एक फैमिली कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में उर्वशी एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसका ताल्लुक एक रूढ़िवादी परिवार से है। फिल्म में उर्वशी को एक साथी की तलाश है, लेकिन रिश्ते जोड़ने के चक्कर में वह हर बार नाकाम साबित होती है। 

यह खबर भी पढ़े:पीएम आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज, हो सकती हैं अहम घोषणाएं

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/2yeTHDG
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments