Responsive Ad

आमिर खान की बेटी इरा का बॉयफ्रेंड मिशाल से हुआ ब्रेकअप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली । बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर लाइमलाइट से दूरी रखती हैं, लेकिन बावजूद इसके उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी है। काफी लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के संग काफी समय से रिलेशनशीप हैं। अक्सर इरा अपने सोशल अकाउंट से अपने बॉयफ्रेंड की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 इरा खान

इरा खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ब्वॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ तस्वीरें शेयर की थीं और उन्होंने माना था कि उनका कभी भी कुछ भी छिपाने का इरादा नहीं था। अब लगता है कि इरा खान और मिशाल कृपलानी के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। खबरों की मानें तो इन दोनों ने 2 साल से ज्यादा डेट करने के बाद ब्रेकअप कर लिया है।। 

 इरा खान

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक इरा खान और मिशाल कृपलानी के रिश्ते में दरार आ गई है। सूत्र की मानें तो दोनों का रिश्ता एक मुश्किल घड़ी से गुजर रहा है। दोनों ने एक दूसरे से मिलना छोड़ दिया है। 

 इरा खान

सूत्र का कहना है कि जबसे इरा ने अपने अपने करियर और प्रोफेशन लाइफ पर ध्यान देना शुरू किया है तब दोनों के बीच विवाद बढ़ना शुरू हो गया है। इसे ध्यान में रखते हुए, उन्होंने एक-दूसरे से ब्रेक लेने का फैसला किया है।

 इरा खान

यह खबर भी पढ़े:400 से अधिक भारतीयों के साथ लॉस एंजेलिस में फंसी ये एक्ट्रेस, विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/2VyfcXV
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments