सुपरस्टार नितिन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी रेड्डी संग की सगाई, देखें तस्वीरें

डेस्क । साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नितिन ने कुछ दिनों पहले अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी रेड्डी से सगाई कर ली हैं दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन दोनों ने वैलेंटाइन डे के एक दिन बाद 15 फरवरी सगाई की है। दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सगाई करने का फैसला किया।

हैदराबाद में अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में नितिन ने शालिनी के साथ सगाई की। दोनों की जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट लग रही है और दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।

इन तस्वीरों को नितिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, "पेली पनुलु शुरू हुई .. मुस्सिक्क की शुरुआत .. आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है ..."।

इन फोटोज में शालिनी यूलो लहंगे में बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।शालिनी ने यूके के विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वहीं नितिन अपने करियर में अब तक करीबन 50 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

बता दें कि नितिन बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। नितिन ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने गेस्ट के लिए एयर टिकट की बुकिंग भी कर ली है। शादी में करीब 50-60 गेस्ट शामिल होने की खबर है।

शादी के बाद नितिन की फैमिली हैदराबाद में एक रिसेप्शन का आयोजन करेंगी, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स शामिल होंगे।

यह खबर भी पढ़े:रंगोली चंदेल के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड पर कंगना ने शेयर किया वीडियो, फराह खान ने किया पलटवार
from Entertainment News https://ift.tt/34LKoat
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments