कैंसर पीड़ित ऋषि कपूर गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती, बेटी रिद्धिमा ने मांगी मुंबई यात्रा की इजाजत
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 53 साल के थे और लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। इरफान खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। इस बात पर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि अभिनेता इरफान खान अब हम सबके बीच नहीं रहे। उनके साथ काम कर चुके अभिनेता बेहद दुखी हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि ये कैसे हो गया।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऋषि के भाई रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की है। रणधीर ने कहा कि वह अस्पताल में भर्ती है। उसके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर है। उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इससे पहले फरवरी में भी ऋषि कपूर की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अब उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी है। पिता की देखभाल के लिए अपने परिवार के साथ मुंबई जाने की इच्छा जताई है। हालांकि दिल्ली सरकार या पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
अस्पताल में भर्ती पिता ऋषि कपूर से मुलाकात के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने मुंबई जाने की इजाजत मांगी है। पेशे से फैशन डिजाइनर रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं और उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी देते हुए कहा है कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं।
ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था और 11 महीने और 11 दिनों तक न्यूयॉर्क में इलाज करने के बाद वापस लौटे थे। वहां उनके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर थी। उस दौरान उनके बेटे रणबीर न्यूयॉर्क की नियमित यात्रा करते रहे। कुछ समय पहले अपने इलाज के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा था कि मैं काम करने के लिए बहुत फ्रेश और तैयार हूं। मैं कैमरे का सामना करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अभिनय भूल नहीं गया हूं। जब मैं उपचार से गुजर रहा था तो मैंने नीतू से कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं नए खून के साथ अभिनय करना नहीं भूलूंगा।
जब ऋषि न्यूयॉर्क में थे उस दौरान प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर, आमिर खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा सहित कई सेलिब्रेटी उनसे मिलने गए थे। ऋषि कपूर आखिरी बार फिल्म 'द बॉडी' में इमरान हाशमी के साथ नजर आये हैं। ऋषि कपूर अभिनेत्री जूही चावला के साथ बड़े पर्दे पर फिल्म 'शर्माजी नमकीन' में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक हितेश भाटिया हैं।
यह खबर भी पढ़े: यादें, यादें, सिर्फ यादें! वीडियो चैट में साथी कलाकारों से जुड़ने के बावजूद नजर नहीं आए थे इरफान
यह खबर भी पढ़े: मुंह पर मास्क लगाए दोनों बेटों ने दी पिता इरफान खान को अंतिम विदाई
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/2SiatsM
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments