Responsive Ad

ऑफिस ऑफिस की वापसी पर संजय मिश्रा ने कहा- टीवी पर सही समय पर वापस आ रहा है

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में एक बार फिर 19 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए सभी फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में बॉलीवुड सितारें अपने घरों में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। 

Sanjay Mishra

ऐसे में अब सब टीवी का मशहूर शो ऑफिस-ऑफिस भी दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है। इस शो में संजय मिश्रा ने अहम किरदार निभाया था, जिस कारण वो ऑफिस-ऑफिस की वापसी की खबर सुनकर काफी खुश हैं। संजय मिश्रा ने कहा है, 'मुझे बहुत खुशी है कि 'ऑफिस ऑफिस' टीवी पर सही समय पर वापस आ रहा है। मैंने 'ऑफिस ऑफिस' मिलने से पहले फिक्शन में ज्यादा काम नहीं किया था। इस इंडस्ट्री मैं आज जहां हूं इसके लिए इस अवसर को धन्यवाद करता हूं।' 

Sanjay Mishra

इस शो में पंकज कपूर के साथ 'ऑफिस ऑफिस' में काम करने पर संजय मिश्रा ने कहा 'ऑफिस ऑफिस में काम करना और खास तौर पर पंकज कपूर जैसे उत्कृष्ट अभिनेता के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव था। इस शो को दोबारा देखना मेरे लिए अलग एक्सपीरियंस होने वाला है। मैं कोशिश करूंगा कि मैं इसे देखकर कुछ नया सीख सकूं।' 

Sanjay Mishra

बता दें कि संजय मिश्रा आखरी बार फिल्म 'कामयाब' में नजर आये थे। इस फिल्म को हार्दिक मेहता ने निर्देशित किया और शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और द्रिशम फिल्म्स द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म में भारतीय सिनेमा में संघर्षरत अभिनेताओं के सामने आने वाली कठिनाइयों का एक सिनेमाई चित्रण है। 

यह खबर भी पढ़े:लॉकडाउन में साड़ी और मंगलसूत्र पहने दिखी उर्वशी रौतेला, यूजर ने पूछा- आज पूरे कपड़ों में कैसे

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/2V8QJcC
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments