6 साल से एक दूसरे डेट करने के बाद ऋत्विक-आशा का रिश्ता हुआ खत्म!

नई दिल्ली । टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ की हिट जोड़ी आशा नेगी और रित्विक धनजानी ने ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि अभी तक ऋत्विक और आशा ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

रित्विक और आशा के एक करीबी ने बेवसाइट से बातचीत में बताया कि दोनों के बीच बीते कुछ दिन से अनबन चल रही थी। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं बैठ रही थीं, जिसकी वजह से रिलेशनशिप में दरार आने लगी थी। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। एक महीने से दोनों अलग रह रहे हैं उनके दोस्तों को इस बारे में जानकारी है।

बता दें कि रित्विक और आशा 6 साल से एक दूसरे डेट कर रहे हैं। साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया। 2019 में तो दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन दोनों ने ही ऐसी खबरों के महज़ अफवाह बताया।

आशा रित्विक के परिवार के काफी क्लोज़ हैं। रित्विक और आशा काफी केयरिंग कपल भी माने जाते हैं ऐसे में दोनों का ब्रेकअप होना उनके फैंस के लिए शॉकिंग खबर हो सकती है।
यह खबर भी पढ़े:राखी सावंत ने शेयर की अपनी शादी की फोटो, मंडप में दिखी पति के साथ
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/34HFbjT
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments