64 साल की उम्र में अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली । बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे। वह एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ कमाल के लेखक और निर्देशक भी थे।

उनकी बहन रैल पद्मसी ने रंजीत के निधन की जानकारी अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि रंजीत ने 15 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पोस्ट के मुताबिक रंजीत का अंतिम संस्कार बुधवार को हो चुका है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद 5 मई को एक सभा आयोजित की जाएगी।

अपने फिल्म करियर में करीब 40 फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके रंजीत चौधरी मिसीसिपी मसाला, कामसूत्र और कांटे जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाएगा। उनका अभिनय काफी संजीदगी से भरा होता था। रंजीत के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

ऋषिकेष मुखर्जी के निर्देशन में बनी राकेश रोशन की फिल्म खूबसूरत में रंजीत ने रेखा के साथ काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने जगन का किरदार प्ले किया था।

यह खबर भी पढ़े:शूटिंग से पहले 'लक्ष्मण' को भड़काते थे रामानंद सागर, सुनील लहरी ने किया खुलासा
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/2XLhfuF
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments