Coronavirus का असर: आइसोलेशन में रखे गए अमिताभ बच्चन, फोटो शेयर कर खुद दी जानकारी
नई दिल्ली कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा पूरी दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। भारत में भी वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, 3 लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के डर से फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग भी रोक दी गई है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी खुद को घर में बंद कर लिया है। इसी बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी आइसोलेशन में रखा गया है। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UeYc8t
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments