Responsive Ad

Corona virus: कनिका कपूर के सपोर्ट में सोनम कपूर, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली । सिंगर कनिका कपूर की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने से काफी हड़कम्प मचा हुए है। मामले में प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सावधानी के तौर पर गायिका के मामा सहित परिवार के पांच सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग ने अपने निगरानी में लेते हुए आसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। 

kanika

इसके बाद कनिका को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। कुछ कनिका के स्‍वस्‍थ होने की कामना कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्‍हें लापरवाह बता रहे हैं। कनिका कपूर का अब सोनम कपूर ने साथ दिया है। मगर सोशल मीडिया पर इस कारण वे लताड़ी भी जा रही हैं। 

सोनम ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'कनिका कपूर 9 मार्च को वापस आईं। उस समय भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था बल्कि होली खेल रहा था।' सोनम ने इस ट्वीट के जरिए सीधे तौर पर कनिका कपूर के आलोचकों पर निशाना साधा है। 

kanika

बता दें कि कनिका लंदन से लखनऊ लौटी और एक हाई प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थी। दुनिया भर में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग 333    हो गई है। देश में पांच लोगों की जान जा चुकी है।

kanika

यह खबर भी पढ़े:सुपरस्टार प्रभास ने विदेश से भारत में आते ही खुद को किया सेल्फ क्वारेंटीन

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 



from Entertainment News https://ift.tt/2xcmpVh
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments