Responsive Ad

corona virus: बागी 3 की रफ़्तार हुई धीमी, कलेक्शन पहुंचा इतने करोड़

नई दिल्ली। एक्शन पैक्ड फिल्म 'बागी 3' को रिलीज हुए नौ दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कोरोनावायरस का खतरा बढ़ने की वजह से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। 

Baghi 3

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 'बागी 3' ने 17.50 करोड़, दूसरे दिन 16.03 करोड़, तीसरे दिन 20.30 करोड़, चौथे दिन 9.06 करोड़, पांचवें दिन 14.05 करोड़, छठे दिन 8.03 करोड़, सातवें दिन 5.70 करोड़, आठवें दिन 2.20 करोड़ और नौवें दिन फिल्म के 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 94.37 करोड़ रुपये हो गई है। 

Baghi 3

'बागी 3' केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'बागी 3' इस साल की विदेश में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे, दिशा पाटनी, रितेश देशमुख और जमील खौरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। 

Baghi 3

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन

 

इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 'बागी 3' का बजट लगभग 70 करोड़ है। देश में इसे 4,400 स्क्रीन्स और विदेश में 1,100 स्क्रीन्स मिले हैं।

यह खबर भी पढ़े:अंग्रेजी मीडियम में राधिका की एक्टिंग के मुरीद हुए अमिताभ, लिखा ये लेटर

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 



from Entertainment News https://ift.tt/3d2tisA
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments