Box Office: 8वें दिन बागी 3 ने की छप्पर फाड़ कमाई, कलेक्शन पहुंचा इतने करोड़

नई दिल्ली । टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म बागी 3 को रिलीज हुए आज आठ दिन हो गए है। बता दें कि फिल्म आठ दिनों में 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है। आठवें दिन फिल्म का कलेक्शन कम हुआ है, इसकी एक बड़ी वजह कोरोनावायरस और दिल्ली में बंद हुए सिनेमाघर भी बताए जा रहे हैं। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक ओवरसीज में भी टाइगर श्रॉफ की फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है।

ओवरसीज में 'बागी 3' ने एक हफ्ते में 21.63 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, फिल्म की कमाई को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'बागी 3' ने बीते दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की होगी. इस हिसाब से फिल्म ने आठ दिनों में ने 95.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है।

फिल्म ने पहले दिन 17.50 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 16.03 रुपये, तीसरे दिन 20.30 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.06 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 14.05 रुपये, छठे दिन 8.04 करोड़ रुपये और सातवें दिन 5.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

बागी 3 की कहानी की बात करें तो फिल्म में दो भाइयों के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में छोटे भाई के रूप में टाइगर और बड़े भाई के रूप में रितेश हैं। अपने भाई के लिए टाइगर एक पूरे देश से ही टक्कर ले लेते हैं और सबको धूल चटा देते हैं।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
बागी 3 का निर्देशन अहमद खान ने किया है और फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता हैं।
यह खबर भी पढ़े:अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने रखी 'गोमूत्र' पार्टी, ऋचा चड्ढा बोलीं- देखना चाहती हूं कौन पीता है पार्टी में...
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/39UmYkU
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments