Responsive Ad

रणवीर की जयेशभाई जोरदार और फरहान की तूफान की रिलीज डेट हुई फिक्स

नई दिल्ली । रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' और फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' की रिलीज डेट सामने आ गई है। दोनों ही फिल्में काफी समय से चर्चा में है। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' इसी साल गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को और फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

farhaan

यह जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर दी। तरण ने लिखा-'आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स और रितेश सिधवानी की एक्सल एंटरटेनमेंट फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है। 'जयेशभाई जोरदार' 2 अक्टूबर, 2020 को और फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' 18 सिंतबर को रिलीज होगी। 

फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडे नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म को दिव्यांग ठक्कर डायरेक्ट करेंगे और यशराज स्टूडियो प्रोड्यूस करेगा। 

farhaan

वहीं फिल्म तूफान एक स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में फरहान के साथ परेश रावल और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं। इस फिल्म को रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़े:रणबीर-आलिया के बारें में संजय दत्त ने दिया ये मजेदार जवाब, जानिये क्या कहा?

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 



from Entertainment News https://ift.tt/2IMYpuj
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments