अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने रखी गोमूत्र पार्टी, ऋचा चड्ढा बोलीं- देखना चाहती हूं कौन पीता है पार्टी में...

नई दिल्ली । अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात करने वाली एक्ट्रेस ऋचा चड्डा एक बार फिर चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने अब हिंदू महासभा पर जमकर निशाना साधा है।

दरअसल, ऋचा ने फिल्ममेकर धूपस्विनी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्ममेकर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा 'गोमूत्र' पार्टी रख रही है।
Just want someone to Livestream this party... Wanna see who's actually getting pissed drunk at this party! Glug glug cheers ! https://t.co/YJGiyPKToR
— TheRichaChadha (@RichaChadha) March 13, 2020
ऋचा ने इस पर रिएक्ट करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "बस चाहती हूं कि कोई इस पार्टी को लाइवस्ट्रीम करे, देखना चाहती हूं कि इस पार्टी में असलियत में कौन गोमूत्र पी रहा है''। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें, ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऋचा, अली फजल के साथ शादी को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। दोनों को लेकर खबर है कि वो 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
यह खबर भी पढ़े:रिलेशनशिप में मिले धोखे पर दीपिका का खुलासा, बोलीं- उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था, मुझसे भीख मांगी और...
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2WcGk0s
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments