नेहा धूपिया के सपोर्ट में तापसी पन्नू ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

नई दिल्ली । एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कुछ दिनों पहले एमटीवी के शो 'रोडीज' में एक बयान दिया था। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। लेकिन अब नेहा के सपोर्ट में एक्ट्रेस तापसी पन्नू आई है।

अब तापसी ने एक ट्वीट किया है। तापसी पन्नू ने नेहा धूपिया के पोस्ट को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, "उन लोगों को यह पता होना चाहिए, जो आपके और आपके परिवार के लिए अपमानजनक पोस्ट लिख रहे हैं कि वह भी नैतिक कम्पास के दाईं ओर नहीं हैं, वह सिर्फ मशाल लेकर चलने का दिखावा कर रहे हैं। नैतिक रूप से व्यभिचार गलत है और हिंसा भी गलत है।"

उन्होंने ट्वीट कर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है। दरअसल, 'रोडीज' में ऑडिशंस चल रहे हैं। इस दौरान शो में आए एक कंटेस्टेंट ने बताया था कि उसने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था। क्योंकि वह 5 अन्य लड़कों के साथ भी रिलेशनशिप में थी और उसे चीट कर रही थी।
For all the ppl writing abusive and harassing messages to you and your family should know, they aren’t on the right side of the moral compass they r acting to be the torch bearers of. Adultery is wrong morally n so is violence. One can’t be the response to the other. https://t.co/L9f8JLJB2m
— taapsee pannu (@taapsee) March 14, 2020

इस बात पर नेहा ने कंटेस्टेंट को कहा था, "यह जो तू बोल रहा है ना कि एक नहीं पांच लड़कों के साथ गई थी। सुन मेरी बात, यह उसका फैसला है, शायद तुझ में ही कोई कमी हो। लेकिन तुम्हें लड़की को थप्पड़ मारने का कोई अधिकार नहीं है।" एक्ट्रेस ने साथ ही ये भी कहा था कि उनके परिवार के लोगों को गालियों भरे मैसेज आ रहे हैं।
यह खबर भी पढ़े:बिग बॉस 13 की पॉपुलर जोड़ी सिद्धार्थ और शहनाज के रिश्ते पर विकास गुप्ता ने दी सफाई
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/3a3PArO
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments