Responsive Ad

कोरोना वायरस: स्विट्जरलैंड में फंसी सिंगर मोनाली ठाकुर, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

नई दिल्ली । कोरोना वायरस की वजह से पुरे देशभर में अफरा-तफरी मची हुई है। कई भारतीय इसकी वजह से विदेश में फंसे हुए हैं। तो वहीं कई विदेश से भारत लौटे भी हैं तो खुद को होम क्वारन्टीन कर रखा है। अब खबर मिली हैं बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर स्विट्जरलैंड में फंसी हैं।

सिंगर मोनाली ठाकुर

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनाली कोरोना वायरस की बात कर रही हैं। मोनाली ने वीडियो में बताया कि वो इस समय भारत में नहीं हैं। भारत स्विट्जरलैंड में हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त वो भारत नहीं आ सकती हैं क्योंकि भारत सरकार ने यूरोपीय कंट्रीज से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। 

उन्होंने आगे कहा, जहां वो रह रही हैं वहां सबकुछ लॉकडाउन है। यहां सारी दुकानें बंद हैं। जैसे मुंबई में भी है। ये कदम जरूरी हैं। मैं इस चीज से बहुत डरी हुई हूं। भारत के लोगों को शायद समझ नहीं आ रहा है। यह बहुत बड़ी चेतावनी है। इसलिए नहीं कि बीमारी से लोग मर रहे हैं। मोनाली ने बताया कि वो पूरी तरह से ठीक हैं।

सिंगर मोनाली ठाकुर

सिंगर ने आगे कहा, उन्होंने काफी विडियो इंस्टा पर देखे हैं। अगर यंग लोगों को हो भी जाए तो क्वॉरंटीन होकर ठीक हो जाएंगे। भारत की आबादी बहुत है। यहां अगर एक साथ लोगों को एक साथ हो गया तो हॉस्पिटल में बेड भी न मिलें तो सोचिए कि क्या होगा। भारत में ऐसा हुआ था संभालना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट की कि सुरक्षित रहें। अगर कंट्रोल नहीं हुआ तो मैटर बहुत सीरियस होगा।

सिंगर मोनाली ठाकुर

यह खबर भी पढ़े:पति राजीव सेन संग रोमांटिक हुई सुष्मिता सेन की भाभी, यूजर्स बोले- कोरोना से तो डरो

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 



from Entertainment News https://ift.tt/2Ww0L8R
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments