Responsive Ad

रिलेशनशिप में मिले धोखे पर दीपिका का खुलासा, बोलीं- उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था, मुझसे भीख मांगी और...

नई दिल्ली । बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आएगी। इसके आलावा वह 2015 में प्रदर्शित हॉलीवुड की फिल्‍म 'द इंटर्न' के रीमेक में अभिनेता ऋषि कपूर के दिखाई देगी। वही दूसरी तरफ  दीपिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप में मिले धोखे पर चुप्पी तोड़ी है।  

depika

दीपिका ने सेक्स को लेकर अपनी राय रखी और कहा- "मेरे लिए सेक्स का मतलब फिजिकल अटैचमेंट नहीं बल्कि इसमें इमोशन्स भी जुड़े होते हैं। मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया और ना ही कोई चीजें छिपाईं, अगर कोई मुझे धोखा देता हैं तो मैं उसके साथ रिलेशनशिप में क्यों रहूंगी। इससे तो अच्छा मैं सिंगल रहूं।"

depika

इंटरव्यू में दीपिका ने बिना नाम लिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारें में कहा, "मैं इतनी बेवकूफ थी कि मैंने उसे दूसरा मौका भी दिया, जबकि मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। उसने मुझसे भीख मांगी थी और विनती की थीं। 

depika

मैं इतनी पागल थी कि उस माफ भी कर दिया था। मुझे उन सब चीजों से बाहर आने में काफी समय लगा था। वो नाव पूरी तरह डूब गई थी।" 

depika

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ब्रेकअप के बाद वे बुरी तरह टूट गई थीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। यहां तक कि वे डिप्रेशन में भी चली गई थीं। दीपिका ने यह भी कहा था कि अकेलेपन से बचने के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह काम में बिजी रखा। दीपिका ने आगे बताया- रिश्ता टूटने के बाद मुझे अहसास हुआ कि मुझे किसी भी इंसान के साथ इतना अटैच्ड नहीं होना चाहिए। ब्रेकअप के बाद मैं बहुत रोई। लेकिन मैं एक अच्छी इंसान बन गई, इसके लिए उसे शुक्रिया।

यह खबर भी पढ़े:खुशखबरी! यश की 'केजीएफ 2' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन मचाएगी धमाल

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 



from Entertainment News https://ift.tt/3cZQjMz
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments