Responsive Ad

काजोल ने किया खुलासा, शार्ट फिल्म ‘देवी’ की स्टारकास्ट ने नहीं ली कोई फीस

नई दिल्ली । काजोल, मुक्ता बर्वे, नीना कुलकर्णी, नेहा धूपिया, रमा जोशी, संध्या म्हात्रे, शिवानी रघुवंशी, श्रुति हासन और यशस्विनी दायमा स्टारर शार्ट फिल्म ‘देवी’ इन दिनों काफी चर्चा में है। 13 मिनट की रेप जैसे मुद्दे पर बनी ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। 

????

इस फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू में काजोल ने बातचीत की है। उन्होंने कहा है कि शार्ट फिल्म ‘देवी’ की स्टारकास्ट ने कोई फीस नहीं ली है। इस फिल्म को काजोल ने ही प्रोड्यूस किया है। काजोल ने कहा, “हर कोई हर दिन एक छोटा स्टेप लेता है। मैं उन में से हूं जो आधा ग्लास भरा हुआ देखते हैं न कि ये आधा खाली। इस फिल्म के लिए हम साथ इसलिए आए क्योंकि हम इसमें विश्वास करते हैं। किसी ने भी इसके लिए एक भी रुपया नहीं लिया।”

????

यह फिल्म नौ महिलाओं की कहानी है और परिस्थितियों के चलते सभी को एक कमरे में समय बिताना पड़ता है। इस फिल्म के सहारे नौ अलग-अलग बैकग्राउंड से आई महिलाओं के चैलेंजेस को भी दिखाया जाएगा। 

????

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले यूट्यूब पर रिलीज इस लघु फिल्म को प्रियंका बनर्जी ने वाकई काफी संजीदगी से लिखा है और फिल्माया भी इसे बहुत ही संवेदना के साथ है। यह फिल्म आखिरी फ्रेम तक अपना संदेश मजबूती से सामने रखने में कामयाब होती है। 

यह खबर भी पढ़े:Corona virus: तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती का बड़ा ऐलान, 7 दिन रहेंगी सबसे अलग

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 



from Entertainment News https://ift.tt/2UlZgrh
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments