Responsive Ad

सैफ के साथ खटपट पर अजय का बयान, कहा- मैं उसके घर गया था और मैंने उसे बहुत मारा...

नई दिल्ली । सोमवार को मुंबई में फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर लांच किया गया। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। इस दौरान अजय देवगन से एक पत्रकार ने सैफ अली खान से जुड़ा सवाल पूछा। ये सवाल अजय और सैफ की खटपट से जुड़ा था। 

सूर्यवंशी

दरअसल, 'तानाजी' के बाद सैफ अली खान ने फिल्म की कहानी को लेकर अपनी नाखुशी जताई थी। इसे लेकर ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि अजय और सैफ के बीच खटपट हो गई है। इसे लेकर पूछे गए सवाल पर अजय ने कहा कि 'मैं उसके घर गया था और मैंने उसे बहुत मारा। टांगे भी तोड़ दी इसलिए वो अब चल भी नहीं पा रहा। ये सब जो खबरें आपको मिलती हैं उसके बारे में मैं क्या कहूं।' अजय का ये जवाब सुन वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे। 

सूर्यवंशी

आपको बता दें सैफ अली खान ने इंटरव्यू में कहा था- 'तानाजी में इतिहास की गलत व्याख्या की गई है। किसी भी फिल्म की व्यावसायिक सफलता में इतिहास की गलत व्याख्या को उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है'।

सूर्यवंशी

अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' इस साल 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में 275 करोड़ रुपये की कमाई की। 

यह खबर भी पढ़े:निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों की फांसी टलने पर भड़के ऋषि कपूर, बोलें- तारीख पे तारीख...

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 



from Entertainment News https://ift.tt/38gJ6o1
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments