Responsive Ad

दूरदर्शन पर फिर लौटे 90 के दौर के ये 2 पॉपुलर शो, शाहरुख खान का सर्कस और रजित कपूर का ब्योमकेश बक्शी

नई दिल्ली । लॉकडाउन के दौरान एक फिर दूरदर्शन के पुराने दिन लौट आए हैं। लोगों की मांग पर दूरदर्शन एक बार फिर अपने पुराने सीरियल को प्रसारित कर रहा है। 90 के दशक का सीरियल 'सर्कस' और 'ब्योमकेश बक्शी' का प्रसारण भी 28 मार्च से हो रहा है। रजित कपूर का सीरियल 'ब्योमकेश बक्शी' दिन में 11 बजे दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा है, वहीं शाहरुख खान का सीरियल 'सर्कस' रात 8 बजे से प्रसारित होगा। दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। दूरदर्शन नेशनल ने ट्वीट किया-'शेखरन आ रहा है डीडी नेशनल पर! दोस्तों, घर पर रहें और अपना पसंदीदा शाहरुख खान का टीवी सीरियल सर्कस (1989) रात 8 बजे डीडी नेशनल पर देखें।'

दूरदर्शन नेशनल ने ट्वीट किया-'देखना चाहिए, रजित कपूर को एक ऐसी भूमिका में, जिसके साथ वह हमेशा के लिए जुड़ गए। डिटेक्टिव शो 'ब्योमकेश बक्शी' सुबह 11 बजे से डीडी नेशनल पर।'

sa

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने 21 दिनों की लॉकडाउन की घोषणा की है। कोरोना वायरस के गंभीर प्रभाव को देखते हुए लोग अपने घरों में हैं और लगातार वह कुछ पुराने टीवी सीरियल को दोबारा से प्रसारित करने की मांग कर रहे थे। दर्शकों की मांग पर सरकार ने पहले पौराणिक सीरियल 'रामायण' और 'महाभारत' को प्रसारित करने की घोषणा की थी। 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण आज से रोजाना दिन में दो बार किया जा रहा है।

sa

वहीं अब टीवी के चर्चित सीरियल 'सर्कस' और 'ब्योमकेश बक्शी' का भी प्रसारण शनिवार से हो रहा है। 1989 में शुरू हुए 'सर्कस' का निर्देशन अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने किया था। 'सर्कस' में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान नजर आए थे। वहीं 90 के दशक में अभिनेता रजित कपूर ने डिटेक्टिव शो 'ब्योमकेश बक्शी' से सुर्खियां बटोरी थी। यह सीरियल शरदिंदु बंदोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित थी।

यह खबर भी पढ़े:साउथ की ये बोल्ड एक्ट्रेस 3 सालों के लिए हो गई थी बैन, वजह जान आपको भी आ जाएगी शर्म

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 



from Entertainment News https://ift.tt/3asW045
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments