Responsive Ad

युवाओं में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं आलिया भट्ट, इस साल इन 5 फिल्मों में आएगी नजर

नई दिल्ली । आलिया भट्ट बॉलीवुड में न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं, बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया भट्ट ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी धाक जमा ली है। आलिया ने बतौर मुख्य अभिनेत्री वर्ष 2012 में फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तभी से वह सफलता का स्वाद चख रही है। 

aaliya

आलिया भट्ट ने एक बाल कलाकार के रूप में अपनी करियर की शुरुआत की थी। आलिया ने 1999 में फिल्म 'संघर्ष' में प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। आलिया ने करण जौहर की रोमांटिक फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से एक अभिनेत्री के रूप में खुद को साबित किया और दर्शकों का दिल जीता। आलिया भट्ट आज 27 साल की हो गई हैं और सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उन्हें विशेष दिन की शुभकामना देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आलिया भट्ट फिल्म निर्माता व निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था। 

aaliya

अपने दमदार अभिनय से दिल जीत लेने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सिंगर भी हैं। फिल्मी करियर की तो आलिया भट्ट ने 'राजी', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'उड़ता पंजाब', 'हाइवे', 'डियर जिंदगी', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'गली ब्वॉय' जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया है। आलिया ने 2014 में आई फिल्म 'हाइवे' में एक गाना 'सूहा साहा' गाया है, जिसका म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। इसके अलावा आलिया ने 2016 में फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का गाना 'मैं तैनू समझावां' भी गाया है। साथ ही फिल्म 'उड़ता पंजाब' का गाना 'इक कुड़ी' भी गाया है।

aaliya

आलिया अपनी खूबसूरती की वजह से भी युवाओं में अधिक लोकप्रिय है। आलिया सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और उन्होंने बचपन की कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की है। आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर का रिश्ता पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देगी। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 4 दिसंबर, 2020 को रिलीज होगी। 

aaliya

इसके अलावा आलिया फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दिखाई देंगी। यह फिल्म 11 सितंबर, 2020 को रिलीज होगी। फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' हुसैन जैदी के उपन्यास 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित है। वहीं एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' 30 जुलाई, 2020 को दुनिया भर में एक साथ दस भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया राम चरण के साथ नजर आएगी। वहीं आलिया भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सड़क 2' में काम कर रही हैं। 'सड़क 2' 10 जुलाई, 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया के साथ उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट भी स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

aaliya

यह खबर भी पढ़े:कोराना वायरस का कहर, अक्षय की 'सूर्यवंशी' के बाद रणवीर की '83' की रिलीज डेट टली

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 



from Entertainment News https://ift.tt/2xzstak
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments