33 साल बाद ऐसे दिखते हैं रामायण के ये कलाकार, फोटो देख आप भी खा जाएंगे धोखा
नई दिल्ली । 80 के दशक का सबसे मशहूर धारावाहिक 'रामायण' तो आपको याद हो होगा। यह सीरियल उस समय काफी पसंद किया गया था। इस धारावाहिक और इसके पात्रों ने लोगों के दिलों और घरों में अपनी खास पहचान बना ली थी। उस जमाने में जब यह शो टीवी पर आता था, दर्शक अपना सारा काम छोड़ कर टीवी के सामने भक्ति में लीन हाथ जोड़कर बैठ जाते थे। यहां तक की इस धारावाहिक का कोई पात्र अगर किसी को कही नजर आ जाये तो लोग उसकी पूजा करने लगते थे। आज भी यह धारावाहिक दर्शकों के दिलों में खास स्थान रखता है और आज भी दर्शक इसे उतनी ही आस्था के साथ देखना चाहते हैं। इस धारावाहिक ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी हैं। 'रामायण' का प्रसारण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था। सीरियल का प्रसारण रविवार को होता था।
वही श्री राधा माधव ट्रस्ट जम्मू कश्मीर के चेयरमैन महंत राजेश गिरी ने दूरदर्शन पर दोबारा रामायण का प्रसारण शुरू किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ने लोगों की एक बहुत पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अब हर घर के पास यह सुविधा उपलब्ध है और इससे युवा पीढ़ी को भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा कि भगवान श्रीराम ने बुराई पर अच्छाई की जीत कैसे प्राप्त की थी। उन्होंने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लोगों से की गई अपील का समर्थन करते हुए कहा कि लोग अपने घरों में ही रहें ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।
रामायण का प्रसारण आज यानि शविवार को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक होगा और फिर रात को 9 बजे से 10 बजे होगा। शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि लोगों की मांग को देखते हुए दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण का प्रसारण शुरू किया जा रहा है। 80 के दशक में प्रसारित होने वाला सीरियल रामायण इस कदर लोगों के बीच लोकप्रिय था कि कुछ देर के लिए सड़के सूनी हो जाया करती थीं।
यहां आज हम आपको 33 साल पहले आए रामायण के कलाकारों के बारे में बता रहे हैं। तीन दशक बाद रामानंद सागर कृत रामायण के कलाकार अब काफी बदल गए हैं। इनमें से कुछ कलाकार दुनिया से विदा भी हो गए हैं।
रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। अरुण गोविल ने कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया लेकिन जो सफलता उन्हें रामायण से मिली वो किसी दूसरे प्रोजेक्ट से नहीं हासिल हुई।
रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी सीता के रूप में ही याद किया जाता है। वैसे तो टीवी पर कई एक्ट्रेस ने सीता का किरदार निभाया, लेकिन दीपिका जैसा दर्शकों पर जादू कोई नहीं चला पाया।
सुनील लहरी ने रामानंद सागर की रामायण में राम के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल किया था।
अभिनेत्री पद्मा खन्ना को रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में कैकेयी के यादगार रोल के लिए जाना जाता है।
रामायण में मंदोदरी की भूमिका प्रभा मिश्रा ने निभाई थी। उनकी भूमिका लोगों को बेहद पसंद आई थी।
दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का रोल निभाया था। दारा सिंह आज भले इस दुनिया में न हों लेकिन लोगों के जहन में वो आज भी जिंदा हैं।
रामायण में रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। इस रोल ने उन्हें इस कदर सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में रावण समझने लगे थे।
रामानंद सागर की रामायण में बाल धुरी ने भगवान राम के पिता और राजा दशरथ का किरदार निभाया था।
यह खबर भी पढ़े:Lockdown: सुनील ग्रोवर का फनी ट्वीट वायरल, बोले- कोरोना टेंशन खत्म हो जाए तो सात दिन की छुट्टी लेकर...
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2UV4yuf
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments