बिग बॉस 13 की पॉपुलर जोड़ी सिद्धार्थ और शहनाज के रिश्ते पर विकास गुप्ता ने दी सफाई

नई दिल्ली । टीवी शो बिग बॉस 13 की पॉपुलर जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को लेकर हाल ही में बिग बॉस सीजन 12 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने खुलासा किया है।

एक इंटरव्यू में विकास गुप्ता ने बताया कि बिग बॉस सीजन 13 के ग्रांड फिनाले एपिसोड के बाद वह सिद्धार्थ शुक्ला से मिलने उनके घर गए थे। इस मुलाकात में दोनों की तमाम बातें हुईं। स्पॉटबॉय के साथ इंटरव्यू में विकास गुप्ता ने सिद्धार्थ और शहनाज के रिश्ते पर भी खुलकर बातचीत की।

विकास ने बताया कि पहले दिन से मैं ये बात कह रहा हूं कि दोनों के बीच बहुत ज्यादा प्यार है। विकास से जब पूछा गया कि कुछ लोग दोनों के बीच की बॉन्डिंग को दोस्ती का नाम दे रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'इसे दोस्ती नहीं कहा जा सकता। ये अटैचमेंट है जो दोनों में है।'

शहनाज के शो मुझसे शादी करोगे के बारे में विकास गुप्ता ने कहा कि यदि उन्हें चीजें क्लीयर नहीं हो रही थीं तो उसे ये शो नहीं करना था। विकास ने बताया कि सीजन 13 में एंट्री से पहले उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स के आगे ये शर्त रखी थी कि वो कंटेस्टेंट्स को ये बताएंगे नहीं कि मैं एक मेहमान के तौर पर घर में जा रहा हूं।
यह खबर भी पढ़े:युवाओं में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं आलिया भट्ट, इस साल इन 5 फिल्मों में आएगी नजर
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2TPdr9e
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments