शॉर्ट फिल्म देवी का फर्स्ट लुक रिलीज, नौ अभिनेत्रियां पर्दे पर एक साथ अभिनय करती आएगी नजर
नई दिल्ली । प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म 'देवी' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। इस फिल्म में फिल्म जगत की नौ अभिनेत्रियां पर्दे पर एक साथ अभिनय करती दिखाई देगी। इस फिल्म में काजोल, श्रुति हसन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, संध्या म्हात्रे, रामा जोशी, शिवानी रघुवंशी और यशस्विनी दयामा मुख्य भूमिका में हैंं। महिला प्रधान यह फिल्म महिलाओं के विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डालती है।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म 'देवी' का फर्स्ट लुक पोस्टर ट्विटर पर शेयर कर लिखा-'शॉर्ट फिल्म 'देवी' से काजोल, श्रुति हसन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, संध्या म्हात्रे, रामा जोशी, शिवानी रघुवंशी और यशस्विनी दयामा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। 'देवी' प्रियंका बनर्जी द्वारा निर्देशित एवं रयान स्टीफन और निरंजन लयंगर द्वारा निर्मित है।'
अभिनेत्री काजोल ने फिल्म देवी के फर्स्ट लुक पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर कर टीजर के रिलीज डेट की जानकारी दी है। देवी का टीजर 24 फरवरी 2020 को आएगा! '
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने ट्वीट किया -'देवी' का हिस्सा बनकर गर्व हो रहा है। यह कहानी है नौ महिलाओं की जिनकी जिंदगी बहुत ही विचित्र घटनाओं से जुड़ी हुई है। हमारी शक्तिशाली पावरफुल फिल्म का टीजर 24 फरवरी, 2020 को जारी होगा!'
फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर में सभी किरदारों के भाव एवं रूप एक दूसरे से अलग है। फिल्म 'देवी' की कहानी समाज के विभिन्न हिस्सों से नौ उत्पीड़ित महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमता है। 'देवी' काजोल और श्रुति की पहली शॉर्ट फिल्म है। 'देवी' नौ उत्पीड़ित महिलाओं की कहानी है, जो समाज के अलग-अलग क्षेत्रों और धर्म से हैं और वह एक छोटे से कमरे में रह रही हैं। फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि कैसे उन्हें अपनी कहानियों को साझा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म का टीजर 24 फरवरी को जारी किया जायेगा। 'देवी' का निर्माण निरंजन लयंगर और रयान स्टीफन की इलेक्ट्रिक एपल्स एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। शॉर्ट फिल्म 'देवी' प्रियंका बनर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित है।
यह खबर भी पढ़े:'मिमि' के सेट से तस्वीर हुई लीक, सीढ़ियों पर बैठी बेबी बंप में नजर आई कृति
यह खबर भी पढ़े:'अंग्रेजी मीडियम' का पहला गाना 'एक जिंदगी' रिलीज, अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए करता है प्रेरित
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2v1ukDS
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments