Responsive Ad

अमेरिका गॉट टैलेंट शो: वी अनबीटेबल 29 डांसर्स के ग्रुप ने की जीत हासिल, देखें VIDEO

नई दिल्ली । अमेरिका गॉट टैलेंट शो में इस बाद मुंबई डांस ग्रुप वी अनबीटेबल ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मन्स देकर जीत हसीन कर ली है। शो के जज ने विनर घोषित होते ही ग्रुप के सभी सदस्यों को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। 

dance

बता दें, पिछले साल 'वी अनबीटेबल' डांस ग्रुप ने पहली बार अमेरिका गॉट टैलेंट रियलिटी शो में हिस्सा लिया था, हालांकि उन्होंने पिछले साल चौथा स्थान हासिल किया था। लेकिन इस सीजन में डांस ग्रुप ने सबको चौंकाते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो को जीतने पर सभी जज और ऑडियंस ने खड़े होकर डांस ग्रुप को सलामी दी। 

dance

अमेरिका गॉट टैलेंट में आने से पहले वी अनबीटेबल ने डांस प्लस 4 और इंडिया बनेगा मंच में भी हिस्सा लिया था। वी अनबीटेबल ने रणवीर सिंह के गाने 'ततड़ ततड़' पर जबरदस्‍त डांस किया था, जो काफी वायरल हुआ था। उनके इसी डांस के बाद खुद रणवीर सिंह ने भी इस डांस ग्रुप के सपोर्ट में एक वीडियो शेयर किया था। 

डांस ग्रुप द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रणवीर सिंह कह रहे हैं, "मैं बहुत खुश हूं कि वी अनबीटेबल ने अमेरिका गॉट टैलेंट के फाइनल में जगह बनाई। यह अभूतपूर्व है।  ग्रुप को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आपने विश्व मंच पर जो कुछ भी हासिल किया है, वह अभूतपूर्व है। आप लोगों ने इतने शानदार अंदाज में विश्व मंच पर जो किया है, उससे आपने पूरे देश का दिल जीत लिया है''। 

यह खबर भी पढ़े:83 का नया पोस्टर रिलीज, कपिल बने रणवीर और रोमी के किरदार में दिखी दीपिका

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 



from Entertainment News https://ift.tt/2uVR8F2
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments