बिग बॉस के घर में कंगना ने किया सिद्धार्थ के साथ डांस, शहनाज का चेहरा.. देखें Video

नई दिल्ली । बिग बॉस 13 में वीकेंड का वार में एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म पंगा का प्रमोशन करने के लिए पहुंचीं। यहां कंगना ने सलमान के काफी मस्ती की। फिर कंगना ने घर के अंदर जाकर सभी कंटेस्टेंट के साथ पंगा लिया।
यह खबर भी पढ़े:हिमाचल प्रदेश में चल रही लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग, सेट से आमिर का नया लुक वायरल

कंगना ने सबसे पहला टास्क शहनाज और रश्मि देसाई को दिया। दोनों को डांस में एक-दूसरे को टक्कर देनी थी। वहीं दूसरा टास्क सिद्धार्थ और पारस के लिए था। इसमें दोनों को ही कंगना रनौत को इम्प्रेस करना था।
Gharwalon ko jab mile @KanganaTeam se pange, toh sab ne di bilkul killer performances 🔥
— COLORS (@ColorsTV) January 5, 2020
Dekhiye aur bhi entertaining acts, tonight at 9 PM on #WeekendKaVaar!
Anytime on @justvoot@Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BB13 #BiggBoss #SalmanKhan pic.twitter.com/Jp062TNE1T
पारस ने कंगना को डेट पर ले जाकर और डांस करके रिझाने की कोशिश की। लेकिन बाजी सिद्धार्थ ने मार ली। उन्होंने कंगना के साथ बेहद रोमांटिक कपल डांस किया। दोनों को डांस करते देख शहनाज का चेहरा देखने लायक था।

शेयर किए गए प्रोमो में भी सिद्धार्थ-कंगना के रोमांटिक डांस पर शहनाज के एक्सप्रेशन साफ देखे जा सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि इस हफ्ते शेफाली बग्गा घर से बेघर हो सकती हैं।
from Entertainment News https://ift.tt/39FNBKE
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments