VIDEO: एक दूसरे पर चिल्लाते नजर आए सलमान और कंगना, जानिए असली मामला

नई दिल्ली । बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म पंगा का जमकर प्रमोशन कर रही है। वह हाल ही में सलमान के शो बिग बॉस में पहुंची। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कंगना और सलमान दोनों एक दूसरे से उलझते हुए नजर आ रहे है।
Good Newwz के शानदार रिस्पॉन्स से काफी खुश अक्षय, बोलें- मैं न केवल भारत के दर्शकों...

यह वीडियो कंगना रनौत के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। जिसमें सलमान के शो में कंगना साड़ी में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों काफी मस्ती करते हुए दिख रहे है।

प्रोमो में कंगना, सलमान से कहती हैं घर के अंदर लोग हमेशा चिल्लाकर बात करते हैं। इसके बाद सलमान खान और कंगना भी उसी तरह से बात करते हैं जैसे घरवाले करते हैं और खूब हंसते है।

कंगना की फिल्म पंगा 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। बता दें कि इस फिल्म में कंगना एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म में कंगना के अलावा जस्सी गिल, रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं।
from Entertainment News https://ift.tt/2QoLrYj
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments