नेपोटिज्म पर अनन्या की बातें सुन गली बॉय सिद्धांत ने दिया ऐसा करार जवाब..देखें Video

नई दिल्ली । बॉलीवुड में साल 2019 में अपना डेब्यू करने वाले अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के शो न्यूकमर्स राउंड टेबल 2019 में दिखाई दिए। यहां पर अनन्या ने नेपोटिज्म पर अपनी बात रखी, जिसके जवाब में सिद्धांत ने कुछ ऐसा कहा कि अनन्या की बोलती ही बंद हो गई।
यह खबर भी पढ़े:बॉक्स ऑफिस पर Good Newwz ने पहला सप्ताह किया कम्पलीट, कलेक्शन पहुंचा इतने करोड़

एक सेगमेंट में होस्ट राजीव ने अनन्या से पूछा कि क्या एक स्टार किड होने की वजह से बॉलीवुड में डेब्यू करना उनके लिए आसान था? इसके जवाब में अनन्या ने कहा कि उन्हें चंकी पांडे की बेटी होने का गर्व है और उन्होंने अपने पिता को जिंदगी में स्ट्रगल और मेहनत करते देखा है।

Ananya Pandey complaining about nepotism and Sidhant Chaturvedi ending her existence with one line 😭 look at her reaction lol pic.twitter.com/hX2R7Jc1F7
— Devdas (@shahrukhdevdas) January 1, 2020
अनन्या ने आगे कहा कि उनके पिता चंकी पांडे ने किसी धर्मा फिल्म में काम नहीं किया है और ना ही कभी कॉफी विद करण में शिरकत की है। ये उतना आसान नहीं है, जितना लोग कहते हैं, सबकी अपनी एक जर्नी और अपना स्ट्रगल होता है।

इसी बीच सिद्धांत चतुर्वेदी ने उनकी इस बात पर जवाब देते हुए कहा, मुझे लगता है कि सबका स्ट्रगल अलग होता है, मगर फर्क सिर्फ इतना है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है। सिद्धांत के इस जवाब को सुनकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं।
from Entertainment News https://ift.tt/2tqR2Ee
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments