JNU में छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले पर स्वरा भास्कर ने कही ये बड़ी बात, Video हो रहा वायरल

नई दिल्ली । जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों पर हुए हमले पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अर्जेंट अपील।
यह खबर भी पढ़े:रेड बिकिनी पहन करिश्मा ने चलाया ऐसा जादू, फोटो देख फैंस हुए घायल

एक अन्य ट्वीट में स्वरा भास्कर ने लिखा कि मेरी मां ने मुझे एसएमएस भेजा है। इस एसएमएस में लिखा गया है कि नॉर्थ गेट के बाहर भीड़ लगातार चिल्ला रही है कि देश के गद्दारों को गोली मारो... स्वरा भास्कर की मम्मी JNU में प्रोफेसर हैं और उन्होंने अंदर के हालात की जानकारी दी है।

FROM MY MOTHER via sms: The mob outside the north gate is shouting desh ke gaddaaron ko, goli maaro salon ko.
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 5, 2020
इसके अलावा स्वरा ने राहुल गांधी के ट्वीट पर भी रिप्लाई करते हुए उनसे जेएनयू जाने की अपील की थी ताकि उनके प्रेशर की वजह से हालात में सुधार आ सके. स्वरा भास्कर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी अपील की है।

Urgent appeal!!!! To all Delhiites PLS gather in large numbers outside the Main Gate of JNU campus on Baba Gangnath Marg.. to pressure the govt. & #DelhiPolice to stop the rampage by alleged ABVP masked goons on JNU campus. PLS PLS share to everyone in Delhi!🙏🏿🙏🏿 9pm on 5th. Jan pic.twitter.com/IXgvvazoSn
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 5, 2020
Pls GO TO JNU !!! Your physical presence will force #DelhiPolice to do its job! 🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿 https://t.co/Mk64qBVkcA
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 5, 2020
बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में रविवार रात को उस वक्त हिंसा भड़क गई जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला किया, परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा। जेएनयू के पूर्व छात्र तथा केन्द्रीय मंत्री एस. जयशंकर और निर्मला सीतारमण ने जेएनयू में हुई हिंसा की घटना की निंदा की है।
from Entertainment News https://ift.tt/2QPxj9y
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments