IND vs NZ 3rd T20: रोहित के बल्ले से निकला विजयी छक्का, अमिताभ ने ट्वीट कर अनोखे अंदाज में दी जीत की बधाई

डेस्क। भारत ने तीसरे टी-20 इंटरनेशन मैच में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में मात देकर सीरीज पर 3-0 से अपनी अजेय बढ़त बना ली है। हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए तीसरा टी-20 मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में चला गया था, जहां भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की। भारत की इस रोमांचक जीत के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया को बधाई दी है।
यह खबर भी पढ़े: IND vs NZ 3rd T20: भारत की जीत से प्रभावित हुआ कीवी फैन, लगाए भारत माता के नारे, देखिये VIDEO
अभिताभ बच्चन ने टीम की इस जीत को अविश्वसनीय बताया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इंडिया. इंडिया. इंडिया. सुपर ओवर में क्या कमाल की जीत मिली। टी20 का तीसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ। सीरीज जीती, पहली बार न्यूजीलैंड में, बधाई हो। 2 गेंदों में 10 रन की जरूरत थी और रोहित ने लगातार 2 छक्के मारे, अविश्वसनीय।’
T3425 - INDIA INDIAINDIA .. what a victory in the super over .. T20 3rd game vs NZ .. win series .. first time in NZ .. CONGRATULATIONS .. 10 runs needed in 2 balls .. and Rohit hits 2 sixes ..UNBELIEVABLE🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 29, 2020
अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महज कुछ घंटो में इस ट्वीट को हजारों लाइक भी मिले है। तो वही इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए भी फैन्स ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की।
यह खबर भी पढ़े: ICC U-19 WC: भारत के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी न्यूजीलैंड
गौरतलब है कि इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को करारी मात देते हुए 11 साल बाद इतिहास रचा है। इस मैच में टीम इंडिया ने 179 का स्कोर बनाते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 180 रनों का लक्ष्य दिया था।
RoHITMAN 🇮🇳🔥#NZvIND pic.twitter.com/Kww45ZQDIC
— Omkar Shetty (@omkar_shettyg) January 29, 2020
जब टीम न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य को पूरा करने मैदान में उतरी तो मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में पहुंच गया। जहां पर रोहित शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया ने जीत हासिल की।
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/37Da9Kx
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments