Box Office: पंगा ने वीकेंड पर किया धांसू प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़

नई दिल्ली । एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म पंगा को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है। इस फिल्म वीकेंड में काफी तगड़ी कमाई की है। इस फिल्म में कंगना ने अपनी एक्टिंग और किरदार से दर्शकों का खूब दिल जीता है। इस फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता और जस्सी गिल हैं।
यह खबर भी पढ़े:Grammy Awards show में पति निक संग शामिल हुईं प्रियंका, दिखा 'देसी गर्ल' का बोल्ड अंदाज
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म पंगा ने तीसरे दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म ने तीन दिनों में ही 13 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'पंगा' ने पहले दिन 2.70 करोड़ और दूसरे दिन 5.61 करोड़ रुपये की कमाई की।
नेशनल कबड्डी प्लेयर की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को खूब प्रेरित कर रही है। हालांकि, बेहतरीन कहानी होने के बाद भी कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाई है। यह फिल्म अश्विन अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनीं है।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
भारत में 'पंगा' को 1450 और ओवरसीज में 450 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं फिल्म का बजट 25 करोड़ बताया जा रहा है।
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2U5ug0h
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments