नई दिल्ली । अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की कॉमेडी से भरपूर फिल्म गुड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। गुड न्यूज ने पहले हफ्ते में न केवल दमदार रिकॉर्ड बनाया, बल्कि सलमान खान की 'दबंग 3' को भी पीछे छोड़ दिया था। 

यह खबर भी पढ़े:विद्या बालन का बड़ा खुलासा, तीनों खानों की फिल्मों से भी बड़ी ओपनिंग चाहती हूं

Good Newwz

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शनिवार को 9 से 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से 'गुड न्यूज' ने नौ दिनों में 149 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 

Good Newwz

गुड न्यूज ने पहले दिन 17.56 करोड़, दूसरे दिन 21.78 करोड़, तीसरे दिन 26 करोड़, चौथे दिन 13, पांचवें दिन 16 करोड़, छठें दिन 22.50 करोड़ और सातवें दिन 10.80 करोड़ और आठवें दिन 8.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

Good Newwz

गुड न्यूज़ जल्द ही काफी आसानी से 150 रुपये का आकड़ा पूरा करने वाली है। राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म गुड न्यूज़ बत्रा फैमिलीज़ पर आधारित है। जिनके साथ एक अजीबो-गरीब हादसा हो जाता है। 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2QNpNvS
via IFTTT