Box Office: 5 वें दिन भी काफी धीमी रही Street Dancer 3D की रफ्तार, इतने करोड़ पहुंचा कलेक्शन

नई दिल्ली । वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच हुए डांस मुकाबले की कहानी है। जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए पांच दिन पूरे हो चुके हैं। हालांकि, फिल्म की कमाई में केवल मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
यह खबर भी पढ़े:पाकिस्तान में कैंसर से पीड़ित शाहरुख खान की चचेरी बहन का निधन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो स्ट्रीट डांसर 3डी ने पांचवे दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म ने पांच दिनों में कुल 48 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 10.26 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 13.21 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 17.76 करोड़ रुपए और चौथे दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
'स्ट्रीट डांसर 3डी' को भारत में 3700 स्क्रीन्स पर जबकि ओवरसीज में कुल 670 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म का बजट 70 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
बता दें कि 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के साथ कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' भी रिलीज हुई है। हालांकि दोनों फिल्मों का जॉनर अलग है।
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2vnehjB
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments