मैदान के लिए हो जाइए तैयार, अजय ने शेयर किया फर्स्ट लुक

नई दिल्ली । बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। अजय फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं।
यह खबर भी पढ़े:Box Office: 5वें दिन कंगना की 'Panga' हुई ढेर, कलेक्शन पहुंचा इतने करोड़
फिल्म की रिलीज के साथ ही अजय अपने अगले प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं। अजय भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सईद अब्दुल रहीम पर आधारित फिल्म मैदान में काम कर रहे हैं। इस फिल्म फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।
अजय देवगन ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अजय देवगन ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। अजय देवगन ने लिखा, 'मैदान के लिए हो जाइए तैयार 27 नवंबर 2020.'
गौरतलब है कि फिल्म मैदान सत्य घटना पर आधारित है जिसका निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। सईद अब्दुल रहीम 1950 से 1963 तक फुटबॉल टीम के कोच रहे हैं। उनका किरदार फिल्म में अजय देवगन निभाएंगे। सईद अब्दुल को मॉडर्न इंडियन फुटबॉल का आर्किटेक्ट भी कहा जाता है।
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/36vA1GY
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments